MRI करवाने से क्या पता चलता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:35

एमआरआई स्कैन नियमित एक्स-रे और सीटी स्कैन की तुलना में आपके मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, नसों, मांसपेशियों, स्नायुबंधन (ligaments) और टेंडन (tendons) की अधिक स्पष्ट तस्वीरें लेते हैं। इससे दिमाग, घुटने, रीढ़ की हड्डी जैसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जहां सॉफ्ट टिशू होते हैं, उनका अगर एमआरआई स्कैन होता है तो हाइड्रोजन स्पिन से इमेज बनने के बाद ये पता लगाया जाता है कि शरीर के उन हिस्सों में कोई दिक्कत तो नहीं है. MRI स्कैनर एक मजबूत मैग्नेटिक फील्ड पैदा करता है.

MRI का प्रयोग किन किन रोगों की स्थितियों में किया जाता है-

इस यंत्र का आविष्कार होने के बाद मेडिकल जगत को एक बहुत बड़ी सहायता मिल गई। इसके माध्यम से डॉक्टर किसी भी व्यक्ति के शरीर के आंतरिक भागों की अंदरूनी जांच कर सकते हैं।

मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी में कुछ तकलीफ होने पर।
ट्यूमर व सिस्ट जैसे बाकी शरीर में होने वाले रोगों के लिए।
ब्रेस्ट कैंसर की सम्भावना वाली महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग।
कमर या घुटनों जैसे जोड़ों में चोट का पता लगाने के लिए।
बहुत सी हृदय सम्बन्धित समस्याओं को जानने के लिए।
लीवर व आदि ऑर्गन में होने वाली समस्याओं को जानने के लिए।
महिलाओं में होने वाले पेल्विक पेन को जानने के लिए।
महिलाओं में बांझपन के दौरान कुछ यूटरिन में होने वाली समस्याओं का पता लगाने के लिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info